स्वागतम्‌...!


Click here for Myspace Layouts

साथी-संगम

Friday, April 15, 2011

रुबाई-१ :



मौसम की हवाओं का असर होता है।
हर दिल पे फ़िज़ाओं का असर होता है।
यह बात कोई माने न माने लेकिन,
जीवन में दुआओं का असर होता है।
                                               

मित्रो! लम्बे अंतराल के बाद पुनः उपस्थित हूँ आपके बीच, उपर्युक्त सद्यस्क ‘रुबाई’ के साथ...

                                                                         -जितेन्द्र ‘जौहर’

22 comments:

  1. देश के लिये हमेशा करते हैं, देखिये असर कब होता है..

    ReplyDelete
  2. प्रिय भाई,
    असर होगा...ज़रूर होगा! बस्स्स्स... आप मन में आस्था और विश्वास पैदा कीजिए...तथास्तु!

    ReplyDelete
  3. यह बात कोई माने न माने लेकिन
    जीवन में दुआओं का असर होता है ....
    वाह...वाह....
    जितेन्द्र जी आते ही दवा का इतना अच्छा नुस्खा ....?
    मेरे लिए कीजिये न आजकल तबियत कुछ नासाज़ है ..

    और सच्ची मैं आज आपको ही याद कर रही थी की जितेन्द्र जी
    पता नहीं कहाँ व्यस्त हो गए .....):

    ReplyDelete
  4. वाह जौहर साहब ! देर आए पर दुरुस्त आए. आपके अल्फाजों की एक हलकी सी छुअन ने दिल के पतझड़ में उमंगों का मौसम मौसम भर दिया है. हमने माना कि दुवाओं का असर होता है. दिल से आभार ! नमन !

    ReplyDelete
  5. दुआओं के बिना ज़िन्दगी अधूरी है , मैं तो हर दुआ देने वाले के लिए यही कहना चाहूँगा-
    तेरी दुआएँ
    महसूसती मेरी
    रक्त शिराएँ ।

    ReplyDelete
  6. MUN KO BHARPOOR SPARSH KARTEE HAI AAPKEE RUBAAEE . SIRF CHAAR PANKTIYON MEIN AAPNE
    FAQIR JAESEE BADEE BAAT KAH DEE HAI .
    BADHAAEE AUR SHUBH KAMNA .

    ReplyDelete
  7. आपका स्वागत फिर से.....
    सही कहा आपने असर तो होता ही है.....असरदार....

    ReplyDelete
  8. बढिया कहन पर बधाई--जौहर भाई
    हकीर ने दुआ मांगी है तो
    दोस्त होकर भी मुझे ये सजा दे गया
    जिन्दगी की क्यों भला वो दुआ दे गया

    ReplyDelete
  9. जीतेंद्र जी ,
    दुआओं का असर बिलकुल होता है... सुन्दर रुबाई ...

    ReplyDelete
  10. bhut sochta rha hva ko apne sath bha loon
    bhut sochta rha aaj din doobe nhi bcha loon
    pr dono ne kiya vhijo un kee mjboori thi
    mujh ko bhi smjhaya main apne mn ko smjha loon
    aap ke kee shubhkamnayen
    nirntr likho aap ka aana achchha lga

    ReplyDelete
  11. बहुत दिनों के बाद आपको ब्लॉग पर देखकर प्रसन्नता हुई !
    रुबाई सीधे दिल में उतर गयी !
    आभार !

    ReplyDelete
  12. वाह! वाह!! वाह!!!
    आपकी रचनाओं को पढ़्ने का कुछ और ही आनंद है। सीधे दिल में उतर जाती हैं, और याद भी रह जाती हैं।

    ReplyDelete
  13. दुआओं का असर होता है| धन्यवाद|

    ReplyDelete
  14. शायद इसी लिए डाक्टर अपनी पर्ची पर लिखते हैं "मैं दवा देता हूँ वो ठीक करता है" यहाँ 'वो' शब्द 'उसकी दुआओं' के लिए ही है मेरे ख्याल में. आपकी दुआएं भी ऐसे ही मिलती रहेंगी मुझे ऐसा विश्वास है. आपकी रुबाई अपने आप में दुआओं का समंदर है जिसमें मैं डूब जाने पर भी आलौकिक आनंद अनुभव कर रहा हूँ. धन्यवाद.

    ReplyDelete
  15. सच है जोहर जी ... दुआओं का असर ज़रूर होता है ... लाजवाब ...

    ReplyDelete
  16. वाह! क्या बात है जौहर साहब ..... खूबसूरत बहुत दिनों से आपकी प्रतीक्षा हो रही थी |

    ReplyDelete
  17. बचा के आप भी रखिए अभी दुआ अपनी ।
    दरख्त ढूँढ़ रहा है अभी हवा अपनी ।
    कहाँ मिला है यहाँ तेल कभी पानी से
    बड़े हैं आप, मगर आदतें जुदा अपनी ।

    अच्छा लगा आपका इलाका।

    ReplyDelete
  18. वाह,,, जौहर साहब !
    क्या खूब रुबाई कही है
    "जीवन में दुआओं का असर होता है..."
    वाह - वा !!

    ReplyDelete
  19. बेशक....दुआओं में तो असर होता ही है...बस विश्वास कायम रखने की जरूरत होती है...

    सुन्दर रुबाई...

    ReplyDelete
  20. Ham bhi bade din baad online hue.. Aapki rubayi padhna achcha laga.. jaldi jaldi post karte rahe

    ReplyDelete